सूचना
सभी स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि Bharat Space Education Research Centre (BSERC) द्वारा “3-दिवसीय AI Accelerate Boot Camp” का ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है।
इस बूट कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), AI Agentics, Automation, AI आधारित एप्लिकेशन निर्माण, Auto Research using AI, Excel एवं PowerPoint Bots, Codex एवं Claude Code, तथा Notebook LM जैसे आधुनिक AI टूल्स का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है।
कार्यक्रम का नाम: 3-Day AI Accelerate Boot Camp
माध्यम: ऑनलाइन
समय: प्रतिदिन सायं 5:00 बजे से 8:00 बजे तक
अवधि: 3 दिन (प्रत्येक सत्र 3 घंटे)
पंजीयन शुल्क: ₹750/-
पात्रता
यह कार्यक्रम विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों तथा AI एवं प्रौद्योगिकी में रुचि रखने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए उपयुक्त है।
विद्यार्थियों के लिए लाभ
AI के आधुनिक टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण
शोध एवं प्रोजेक्ट कार्य में AI का उपयोग
Presentation, Excel एवं Automation कौशल का विकास
रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु उपयोगी डिजिटल कौशल
सभी को सहभागिता प्रमाण-पत्र (Certificate) प्रदान किया जाएगा।
इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित शुल्क के साथ शीघ्र पंजीयन करें।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु महाविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग से संपर्क करें

